Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

Vivek Sahu

Fri, Oct 27, 2023
सक्ती कांग्रेस आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 27 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 4, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 3 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 1 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 4 अभ्यर्थियो ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन