Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

जम्मू/राजौरी : राजौरी-पुंछ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, शाम को जलाए दीप

जम्मू/राजौरी: दैनिक न्यूज उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राजौरी-पुंछ जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोपहर के समय जीएमसी संबंधित जिला अस्पताल राजौरी पहुंचकर रक्तदान किया, जबकि शाम को राजौरी और पुंछ के विभिन्न क्षेत्रों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

राजौरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर गुप्ता ने इस अवसर पर 22वीं बार रक्तदान किया।

रक्तदान कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल के अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शाम के समय राजौरी जिले के विभिन्न गांवों के अलावा राजौरी मुख्यालय के जवाहरनगर क्षेत्र, सनातन धर्म सभा तथा अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने घरों और गलियों में दीप जलाए।

लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसी तरह सीमावर्ती पुंछ जिले के मुख्य शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों और गलियों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मनाया।

राजौरी में आयोजित कार्यक्रमों में दिनेश शर्मा, राजिंदर गुप्ता, डॉ. गारु सनेही, एडवोकेट तरुण, रादिश शर्मा, शिखा बाली, हरिश भारती, राजारतन, बोधराज, कुलदीप राज, पूर्व सैनिक जसवीर सिंह, भारत भूषण वैद, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और बच्चे मौजूद रहे।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन