Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: गाँव–गाँव में मतदाताओ को जागरूक करने दीवारों पर नारा लेखन का किया जा रहा कार्य

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
सक्ती ( न्यूज उड़ान ) जिले के सभी मतदाताओं को मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायत अंतर्गत गाँव–गाँव में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी, परसदाखुर्द, हरदा और जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम धिमनी, परसा, आडील, दर्राभाठा, कर्रापाली, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरली, रायपुरा, किकिरदा और इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत विभिन्न गांवों में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा गाँव–गाँव में जमीनी स्तर पर आमजन को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार के उपयोग के लिए जागरुक और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत मैदानी अमलो द्वारा विभिन्न स्वीप गतिविधियाँ जिले में संचालित करते हुए लोगो को जागरुक किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन