Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वारंट तामील हेतु विशेष अभियान

Vivek Sahu

Thu, Nov 2, 2023
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दीगर जिलों एवं राज्यों के वारंट तामील करने हेतु विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आचार संहिता के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, जिले में अपराधों की रोकथाम करना, असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित करना एवं किसी भी अप्रिय स्थिति को निर्मित हिने से पहले रोकना है। आचार संहिता लागू होने के पश्चात बिलासपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 948 स्थायी वारंटों की तामीली की जा चुकी है। जिसमें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से प्राप्त 11 वारंट तामील किए गए हैं। अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार कर 06 वारंट तामील किए गए हैं और दूसरे जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 वारंट तामील किए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दृष्टि से उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन