Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Vivek Sahu

Fri, Jan 26, 2024
सक्ती  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। संविधान पर देश के सभी लोगों का पूरा विश्वास होता है और इसी संविधान के तहत ही हमें एक शासकीय सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोंगो तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाए, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के लिए बहुत बड़ी सहायता हो सकती है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने संबोधन दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन