Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: थाना सिटी कोतवाली पुलिस की अवैध कबाड पर बडी कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडियो पर आपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया हैं।   जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री उमेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विजय चैधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर चोरी का समान लेने वाले कबाडियो पर निगाह रखी जा रही थी। दिनांक 17.03.204 को मुखबिर सुचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के सामने ट्रक में अवैध लोहे का छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल लोड किया जा रहा हैं। मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पास रोड किनारे दबिश दी गई, पुलिस को देखकर कबाड लोड करने वाले भाग गए।   रोड किनारे खडी वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.डी 3697 को चेक करने पर वाहन के अंदर लोहे छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल वजन 06 टन कीमती 1,80,000 रूपये एवं वाहन क्र. सीजी 04 जे.डी. 3697 कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,80,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।   अवैध कबाड एवं वाहन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। भविष्य में भी अवैध कबाडियो के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन