Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई (1) लाख से अधिक का जुर्माना

Vivek Sahu

Sat, Feb 24, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 22 से 23 फरवरी 2024 तक खनिजों के अवैध रेत परिवहन के कुल 08 मामलों पर कार्रवाई की गई।   धोबघाट, छतौना, रतखण्डी एवं दोमुहानी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 08 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 08 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना तथा खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।   इसके अतिरिक्त 16 फरवरी को ग्राम कैमाडीह (सीपत) में अवैध मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 01 नग जेसीबी एवं 04 नग ट्रैक्टर जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया।   उक्त अवैध मुरूम उत्खनन प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख सात हजार आठ सौ रूपय खनिज मद में जमा कराया गया है।   जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन