Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: कठुआ आतंकी हमले जैश के दो मददगार गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
  जम्मू/राजौरी/न्यूज उड़ान जेके पुलिस ने गुरुवार को कठुआ आतंकी हमले में सफलता का दावा करते हुए जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने आतंकी हमले में मदद की थी। उधर जिला राजौरी के गुंदा और पुंछ जिला के कृष्णाघाटी सेक्टर, बीजी आदि क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों व मददगारों की दरपकड़ के लिए दिन-रात जंगलों को खंखाल रहे हैं।   आतंक ग्रस्त क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जो तीसरी आंख से दुश्मनों पर नजर रखे हुए हैं।   बतादें कि पुंछ जिला के राजपुरा मंडी में स्थित श्री बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी बाबा की वार्षिक यात्रा आरंभ हो रही है।   जिसमें देशभर से भोले बाबा के भक्तजन शामिल होते है। यात्रा की सुविधा व सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।   सूत्रों ने बताया कि कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके से जैश के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।   सूत्रों ने कहा इन दोनों आतंकी सहयोगियों से लगातार पूछताछ से आतंकवादियों को रणनीतिक और खानपान (रसद) समर्थन देने में शामिल लोगों की और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है 10 जुलाई को कठुआ शहर से 150 दूर बदनोटा गांव में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिकों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी सहित पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।   राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर समेत जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में 40 कट्टर विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है।   सेना ने जम्मू संभाग से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवान शामिल हैं। .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन