Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीयूडीए ने राजौरी के अम्बेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण।

Vivek Sahu

Wed, Jul 2, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान राजौरी शहर के अंबेडकर पार्क में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया था। इस अभियान का आयोजन जिला शहरी विकास एजेंसी राजौरी और नगर परिषद राजौरी ने मिलकर किया था।   वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल थे। इससे पार्क और भी हरा-भरा और सुंदर दिखेगा।   स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व युवतियों ने कहा कि जंगलों को नष्ट करने व हरे पेड़ों की कटाई करने बालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसे नजरअंदाज किया जाता है जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है। जिला शहरी विकास एजेंसी राजौरी की नोडल अधिकारी मोनिका वैद ने सभी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एक पेड़ लगाने से बड़ा बदलाव आ सकता है। एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।   उन्होंने का कि राजौरी शहर के अम्बेडकर पार्क में जो मिलकर हमने वृक्षारोपण किया है वे पेड़ पौधों की देखभाल करें ताकि वे मजबूत पेड़ बन सकें, जो माताओं के सम्मान में लगाए गए हैं। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन