Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: जम्मू के राजौरी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी

Vivek Sahu

Tue, Jul 16, 2024
जम्मू/राजौरी /(.न्यूज उड़ान.) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को राजौरी जिले के अंतर्गत राजौरी नगर निवासी कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।   बताते चलें कि बीते शुक्रवार को भी नशे के कारोबार से बनाई गई 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त किया था।   व्यापार मंडल प्रधान जिला राजौरी व अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की है।   जिला पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए राजौरी सिटी में पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर बासिद अली पुत्र बरकत अली निवासी ख्योहरा राजौरी जिला राजौरी से नशा संबंधित संपत्ति 92 लाख मूल्य का आवासीय घर को कुर्क यानी जब्त किया है।   यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-एफ के तहत की गई और यह पुलिस थाना राजौरी में एफआईआर संख्या न. 204/2023 धारा 8/21/22/25/27-ए एनडीपीएस अधिनियम के मामले से जुड़ी हुई है।   पुलिस द्वारा की गई जांच/पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया नशीली दवाओं के तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।   यह अभियान मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इससे पहले भी पुलिस अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के साथ नहीं सुधरने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में दे चुकी है।   बीते शुक्रवार को नशा तस्कर की 20 लाख रु की अवैध संपत्ति को जब्त किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से जिला व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता बिट्टू शाह आदि क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने राजौरी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। यानी के कुल मिलाकर जिला के हर वर्ग पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना कर रहा है। .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन