Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: डोंगदरहा, अंजोरीपाली एवं भैंसमा के मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में ग्राम भैंसमा, डोंगदरहा व अंजोरीपाली में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना विशिष्ट योगदान देने हेतु शत्-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों को स्वीप दल द्वारा मतदाता जागरूकता स्लोगन- ‘हम निष्पक्ष होकर शत प्रतिशत मतदान करेंगे’ की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग, पुरुष, महिला सहित युवा मतदाता एवं नवविवाहिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन में बिना किसी व्यक्तिगत लाभ, भय, बहकावे, लोभ-प्रलोभन के निःस्वार्थ होकर निष्पक्ष वोट डालने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं को स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान में बिना भय, लालच व प्रलोभन के मतदान महापर्व को त्यौहार के रूप में मानने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जागरूकता टीम द्वारा ग्रामीणों को दिव्यांग मतदाता व 80 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन