Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

206 दिव्यांगजनों का हुआ परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, उनकी दिव्यांगता का मूल्यांकन एवं परीक्षण करने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पाली अंतर्गत नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने शिविर के उद्देश्य एवं दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों द्वारा 21 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 16 ट्राइसाइकिल, 12 व्हीलचेयर, 05 छड़ी, 06 बैसाखी एवं 03 श्रवण यंत्र, इस प्रकार कुल 63 सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को प्रदान किए गए।

सहायक उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा एवं आवागमन में सहायता मिलेगी।

शिविर में चिकित्सकों एवं संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का मूल्यांकन किया गया।

अस्थिबाधित, श्रवणबाधित एवं मानसिक दिव्यांगता से संबंधित कुल 206 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।

साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी की गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाली के उपाध्यक्ष दिलहरण कुर्मी, जनपद सदस्यगण, सांसद प्रतिनिधि अजय सैनी, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, सरपंच संघ अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज, समाज कल्याण विभाग जिला कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांगजन एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही शिविर का समापन हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन