Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : 3 वर्षों से निरंतर जारी है गौसेवा का संकल्प; अध्यक्ष विकास बंसल की आम जन से अपील — 'दुर्घटनाग्रस्त गौमाता को तुरंत पहुँच

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) नादियाखार दर्री रोड स्थित शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन (गौसेवा कोरबा) गौशाला पिछले 3 वर्षों से निरंतर और निःशुल्क बेसहारा व बीमार गौवंश की सेवा कर रही है।

गौशाला के अध्यक्ष विकास बंसल जी और उनकी पूरी टीम दिन-रात पूरी निष्ठा के साथ पीड़ित गौमाता के उपचार में जुटी हुई है।

3 साल के इस सफर में टीम ने सैकड़ों गंभीर रूप से घायल गायों का सफल इलाज कर उन्हें जीवनदान दिया है।

सड़क पर तड़पती गौमाता को तुरंत लाएँ गौशाला।

गौशाला के 3 वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष विकास बंसल जी ने आम जनता और नगरवासियों से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, "क्षेत्र में कहीं भी यदि कोई गौमाता दुर्घटना का शिकार होती है या सड़क पर घायल अवस्था में मिलती है, तो उसे तड़पता हुआ न छोड़ें।

आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि ऐसी दुर्घटनाग्रस्त गौमाता को तुरंत हमारे नादियाखार दर्री रोड स्थित गौशाला लेकर आएँ, ताकि समय पर उनका निःशुल्क इलाज शुरू किया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके।"

निःस्वार्थ सेवा की मिसाल

पिछले 3 सालों से बिना किसी व्यावसायिक लाभ के, सिर्फ जीव दया की भावना से संचालित यह गौशाला आज कोरबा में सेवा का बड़ा केंद्र बन चुकी है।

विकास बंसल जी ने अपना पूरा जीवन इस पुनीत कार्य के लिए सौंप दिया है।

उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में एक भी गौमाता इलाज के अभाव में दम न तोड़े, और इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे अब आम जनमानस की सहभागिता की अपील कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन