Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: मतदाता महाभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रोत्साहित

Vivek Sahu

Sun, Oct 29, 2023
कोरबा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला स्वीप नोडल श्री विश्वदीप के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कटघोरा के ग्राम छुरी से लेकर धनरास तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण युवा, बुर्जुग, महिलाओं व पुरुषों की टोली ने पारा मुहल्ला में रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया। स्वीप टीम प्रभारी श्री अनिल रात्रे ने बताया कि आगामी 17 नवंबर 2023 को जिले में  विधानसभा निर्वाचन होना है, जिसे जिले में मतदान महातिहार के रूप में मनाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत  घर-घर जाकर लोगो से रूबरू होकर उन्हें शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो  के लोगों में अभियान के प्रति  उत्साह नजर आ रहे हैं। वे सभी अभियान में बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे है। साथ ही सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ले रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन