Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने बिक्री करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sat, Nov 23, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.11.2024 को मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम भैसमा बाजार के पास एक व्यक्ति लाल काला रंग के हौंडा साइन मोटर साइकिल क्रमांक CG12BA 7611 मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाला है।   सूचना के स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया थाना सिविल लाइन कोरबा का रहने वाला बताया बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब परिवहन करना स्वीकार किया उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस लिया गया।   थाना उरगा में अपराध क्रमांक 488/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन