Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: पी.एम. किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया गया हस्तांतरण

Vivek Sahu

Wed, Feb 28, 2024
कोरबा  पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त का हस्तांतरण किया गया। जिसमें कोरबा जिले के 73 हजार 642 किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रागंण में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन व 16वीं किश्त का हस्तांतरण वीडियो प्रसारण के माध्यम से किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. एस.के. उपाध्याय द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच लखनपुर श्री जगदीश प्रसाद नागवंशी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस.एल. स्वामी, पूर्व अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कोरबा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर, सहायक संचालक कृषि कोरबा, जी.के. ठाकुर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कटघोरा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ लगभग 100 से अधिक कृषकों ने भाग लिया तथा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा 16वीं किश्त प्राप्त कर कृषकों को हर्ष भी प्राप्त हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन