Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: शिवाजी नगर में गरबा का ऐसा हुजूम की हर तरफ सिर्फ माता के भक्त…देर रात तक होती रही माता की आराधना

Vivek Sahu

Fri, Oct 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर शिवाजी नगर स्थित माता त्रिशक्ति मंदिर प्रांगण में शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा उत्सव का सतरंगी जलवा देखने को मिली,रंग बिरंगी लाइट और लाईव म्यूजिक के बीच ताल से ताल मिलाते गरबा प्रेमी जन थिरकते हुए नजर आये। सर्वप्रथम माता की आरती के साथ गरबा उत्सव चालू किया गया जहां हजारों की संख्या पर लोग माता की भक्ति में डूबे हुए थे ।शाम को शुरू हुआ इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर नौजवान युवक,युवतियो ने भरपूर गरबा का आनंद लिया. हर कोई गरबा की मस्ती में मस्त नजर आया। रास गरबा उत्सव की भव्यता की तारीफ आम शहरवासियों ने भी की , सबका यही कहना था कि शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति द्वारा किए गए मेहनत का ही परिणाम है की इतना भव्य गरबा का आयोजन हुआ है। गरबा उत्सव की समाप्ति के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें साहब कलेक्शन, दिशा मोबाइल, राजू sports, खुशबू इलेक्ट्रॉनिक्स, 2 dudes के सहयोग से गिफ्ट हैंपर का वितरण माता त्रिशक्ति मंदिर समिति के सदस्य नीलिमा कपूर, सरला सिंह ,ठाकुर भाभी, शिव वैष्णव, अयोध्या प्रसाद सोनी, राजकुमार गांगुली, संतोष राय , पवन सिन्हा, एवं विश् यादव के हाथों किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन