Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: पुलिस टीम के द्वारा बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट चश्पा कर ग्राहकों को बैंक में होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे, लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े, बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है। पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों में हो रहे डकैती उठाईगीरी एवं फ्रॉड को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैंकों के दीवाल पर पैंपलेट के माध्यम से बैंकों में होने वाले उठाईगीरी, लुट,चोरी एवं डकैती से सावधान रहने के लिए बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सजग रहकर पैसे निकालने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया।   पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन