Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: सांसद ने लिया भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद, समारोह में शामिल हुईं।

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भगवान विष्णु के अवतार झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी समाज के द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आकर्षक सजावटों के साथ निकली शोभायात्रा में सिंधी छाजेड़ (डांडिया) की धूम मची रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत चेट्रीचंड्र महोत्सव में शामिल हुई।   उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी।   सांसद ने इस अवसर पर सेवा कार्य भी किए तथा जयंती समारोह की शोभायात्रा में भजनों और गीतों पर झूमती रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन