Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के पहले दिन का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Mar 7, 2024
कोरबा  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 06 से 08 मार्च तक 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन कराया जा रहा है। जिसके तहत 06 मार्च को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को में प्रथम दिवस की प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। पहले दिवस कबड्डी एवं 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में बालिका/महिला वर्ग के लगभग 750 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कबड्डी खेल में कोरबा जिले से लगभग 20 टीम ने शिरकत की जिसमें बाल्को की टीम ने प्रथम स्थान और शिक्षा विभाग कोरबा ने द्वितीय स्थान ने प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ में बालिका वर्ग से साक्षी शर्मा ने पहला स्थान और मुस्कान महंत ने दूसरा स्थान हासिल किया। साथ ही महिला वर्ग ने भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान एवं महिला बाल विकास अधिकारी कोरबा श्रीमती प्रीति खोखर चखियार उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन