Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: अस्थाई मुक्ति छुटटी (पैरोल) से 4 साल से फ़रार महिला एवं पुरुष बंदी को लेमरू पुलिस एवं साइबर सेल कोरबा की टीम ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sat, Feb 24, 2024
मामले का संचित विवरण इस प्रकार है कि थाना लेमरू के अपराध कमांक 02/2015 धारा 363, 366, 370, 372, 365,506 बी, 34 भादवि 4,12 पाक्सो एक्ट 3 (2) (5) एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास से दंडित पुरुष बंदी क्रमांक 7966/115 राजेन्द्र कुमार पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनेटी शक्ति जिला शक्ति एवं महिला बंदी कमांक 186/07 श्रीमती ममता बड़ा पति राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र- 30 साल सा० ग्राम सारकछार थाना लेमरू हाल मुकाम वार्ड 18 स्टेशन पारा सक्ती जिला-सक्ती जो कि दोनों केन्द्रीय जेल बिलासपुर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे, जहां से जिला दंडाधिकारी कोरबा के आदेशानुसार पर वर्ष 2020 में अस्थाई मुक्ति छुटटी (पैरोल) पर छोड़ा गया था, पुरुष एवं महिला बंदी समय पर वापस जेल दाखिल न होकर फरार हो गए थे। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं अनुभागीय अधिकारी श्री बेनेडिक्ट मिंज की मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेमरू सउनि जितेंद्र यादव के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा दोनों फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर उनकी पताशाजी की जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि फरार बंदी राजेन्द्र कुमार पटेल को उनके गृह ग्राम शक्ति से दिनांक 11/02/24 को पकड़ा गया उसके निशानदेही पर महिला बंदी को दिनांक 24.02.24 को वार्ड क्रमांक 18 स्टेशन पारा सक्ती थाना व जिला-सक्ती में उसके किराये के मकान से पकड़ा गया है। पुरुष बंदी राजेन्द्र कुमार पटेल एवं महिला दंडित बंदी ममता बड़ा पति राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र- 31 साल को पुनः सजा भुगताये जाने हेतु जेल दाखिल किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लेमरूर सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र यादव ,प्रधान आरक्षक अनुज सिंह ,प्रधान आरक्षक राजेश कंवर,आरक्षक दिनेश रत्नाकर, दीपक जगत, महिला आरक्षक रेनू टोप्पो आरक्षक डेमन, आलोक टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन