Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल की होली मिलन समारोह में पहुंचे सरोज पांडे और मंत्री लखन, कहा, प्रेम रंग से बढ़कर दूसरा कोई रंग नहीं.

Vivek Sahu

Tue, Mar 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति पंडित रविशंकर शुक्ला नगर कोरबा के तत्वाधान में कपिलेश्वर मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली के इस रंगीन अवसर पर मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे. क्रायक्रम में प्रेम की रंगों में रंगे लोगों को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने होली की बधाई देकर सेवा कार्य के लिए मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाया. और कहा कि प्रेम रंग से बढ़कर दूसरा कोई रंग नहीं क्योंकि प्यार का रंग कभी नही मिटता।   होली मिलन के कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित की गई जिसके बाद पुष्प तथा पगड़ी पहनाकर मंचासीन समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया गया। महिला मंडल के द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम्स (खेल) का आयोजन किया गया था. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने हास्य चुटकुले, कविता पाठ किया। 35 महिलाओं को विशेष सहयोग सम्मान से सम्मानित किया गया, समिति द्वारा होली की रंग बिरंगी थीम पर नृत्य प्रस्तुत की गई, इस सामूहिक होली उत्सव में फूलों की होली आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम की अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की. वहीं सुश्री सरोज पांडे ने बाबा कपिलेश्वर नाथ से क्षेत्र वासियों सहित महिला मंडल को होली की अनेक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की मंच का सफल संचालन सुधा झा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह , सरिता मिश्रा, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, उमा भारती शराफ, वैशाली रत्नपारखी, सुमन सोनी, हेमा शर्मा, रमा मिरी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन