Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: निर्वाचन 2023 हेतु गठित लेखा टीम का संशोधित आदेश जारी

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु लेखा टीम का गठन किया है जिसके अंतर्गत विधानसभा-20 रामपुर हेतु श्री निशांत कुमार पाण्डेय लेखाधिकारी जिला पंचायत कोरबा को नोडल लेखाधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में श्री सुरेश चंद्र पटेल लेखापाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा, श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा सहायक ग्रेड-2 कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा, श्री शैलेन्द्र सिंह गोंड़ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा एवं श्री आशीष सिदार भृत्य कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा-21 कोरबा हेतु सुश्री नीता बिल्थरे वरिष्ठ सहायक लेखाअधिकारी कार्यालय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में श्री अशोक कुमार देशमुख लेखापाल कार्यालय नगर पालिक निगम कोरबा, श्री विजय कुमार साहू लेखापाल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा, श्री मुकंुद कड़वे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन कोरबा एवं गैतराम कर्ष भृत्य कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा नियुक्त किया गया हैं। विधानसभा-22 कटघोरा हेतु श्री रामायण सिंह कंवर लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी कर्मचारी श्री सुखदेव प्रसाद साहू लेखापाल कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा, श्री रामकुमार मिश्रा लेखापाल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा, श्री लकेश्वर सिंह गोंड़ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अधीक्षण अभियंता सीएसईबी वृत्त कोरबा एवं श्री जहानी सिंह राठिया भृत्य उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा। विधानसभा-23 पाली-तानाखार हेतु श्री तोष कुमार श्रीवास वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं श्री मान सिंह नायक लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा, श्री इन्द्रपाल सिंह करपे लेखापाल शासकीय उच्च माध्यमिक शाला घुडदेवा, श्री संजय राठौर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मुख्य अभियंता (उत्पादन) सीएसईबी पश्चिम एवं श्री धनेश राम बारले भृत्य कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग को नियुक्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन