Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: 09 लाख से अधिक मुल्य के ब्राउन शुगर सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Vivek Sahu

Mon, Oct 14, 2024
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर संजीव शुक्ला (भापुसे) के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में कल दिनांक 13.10.2024 को जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आने वाले हैं।   सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया।   इसी दौरान शाम तकरीबन 4-5 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG 28K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया।   कार में 06 व्यक्ति सवार थे। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये कार एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई।   कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जप्त किया गया।   आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर राज्य से पहले बस में लेकर आये उसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी करते हुये मुंगेली आ रहे थे।   अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। -:: गिरफ्तार आरोपियों का नाम :- (01) आनन्द उर्फ भूरू यादव पिता हेम कुमार उम्र 20 साल साकिन मल्हापारा मुंगेली (02) संदीप गोस्वामी पिता मनोज उम्र 21 साल साकिन बुधवारी बाजार मुंगेली (03) सुनील जायसवाल पिता गणेश उम्र 24 साल साकिन नंदी चौक शंकर मंदिर के पास (04) प्रिंशु गुप्ता पिता प्रभात गुप्त उम्र 23 साल साफिन गोलबाजार मुंगेली (05) आसुतोष जायसवाल पिता रमेश उम्र 25 साल साकिन परमहंस वार्ड मुंगेली -:: जप्ती :- कुल अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 46 ग्राम कीमती 9,20,000 रूपये (01) (02) अर्टिगा कार एवं मोबाईल कीमती 8 लाख 68 हजार रूपये (03) कुल कीमती 17 लाख 88 हजार रूपये उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि महादेव खुंटे, प्रधान आरक्षक महेश राज, सुशांत पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सत्यम राजपूत एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन