Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक साबित होगा - सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Sun, Mar 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मोदी की पूरी होती गारंटी का स्वागत करते हुए कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए "महतारी वंदन योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान किया जाना हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है।   प्रतिमाह 1 हजार रुपये की यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य को बढ़ावा देने में मदद करेगी और हम सभी को गर्व है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।   छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन की पुनर्स्थापना हुई है इसलिए प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की महतारी, दीदियों, बहनों के लिए वो ऐतीहासिक दिन है जो सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा । आज का यह दिन न केवल उन्हें आर्थिक सहायता करने का दिन है, अपितु महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से जीने की नई आशा प्रदान करने वाला दिन है । अब हर महीने जब महतारी बहनों को उनके खाते में सीधे 1000 रु मिलेंगे तो छत्तीसगढ़ की महिलाएं और सशक्त होंगी ।   भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने भावविभोर करने वाली इस ऐतिहासिक योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की महिलाओं की ओर से आभार ब्यक्त किया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन