Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर किया गया दीप प्रज्ज्वलन।

Vivek Sahu

Sun, Nov 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2024 को सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलन करने की अपील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से की थी। इस कड़ी में जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले वासियों से राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन करने अपील किया था। जिसका जिले में व्यापक असर हुआ। लोगो ने अपने घरों के आँगन में राज्यस्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली बनाए और दीप प्रज्ज्वलित किया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने की खुशी को लोगो ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देकर और मिठाई खिलाकर भी अभिव्यक्त किया। दीपावली पर्व होने की वजह से राज्यस्थापना की खुशी दुगनी हो गई थी।   लोगो ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारा छत्तीसगढ़ लगातार अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और यहां के लोग स्वाभिमान के साथ खुशी-खुशी अपने राज्य में रह रहे हैं। राज्यस्थापना के अवसर पर जिले के कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों की रोशनी भी की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन