Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: निष्पक्ष मतदान के लिए कोरकोमा के मतदाताओं को किया गया जागरूक

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में आज ग्राम कोरकामा के मतदाताओं के बीच स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त ग्रामीणों ने संकल्प लिया की आने वाला विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष रूप से मतदान करेंगे। स्वीप प्रभारी श्री अनिल रात्रे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विधानसभाओं के ग्रामों में मतदाता जागरूकता का स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मतदाता बढ़-चढ़ कर
सहभागिता निभा रहे है। इसी क्रम में कोरकोमा के मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बिना किसी भय और प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने शपथ लिया कि हम निर्वाचन में अपने मताधिकार का सही उपयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन