Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: कोरबा पुलिस की कार्यवाही ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं डीजे जप्ती के तहत 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई।

Vivek Sahu

Fri, Aug 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु ब्लैक फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं शहर में बिना अनुमति बज रहे डीजे के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई। कार्यवाही के परिणामस्वरूप : • कुल 12 वाहन से ब्लैक फ़िल्म हटाई गई एवं चालानी कार्यवाही की गई। कुल 07 मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए गए। कुल 02 डीजे (बिना परमिशन एवं तेज ध्वनि विस्तारक के उपयोग में पाए जाने पर) जप्त किए गए। कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुविधा, शांति व्यवस्था एवं कानून का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार जारी है। कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा उल्लंघन की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना / चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष में दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन