Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: कोरबा पुलिस के द्वारा माइनिंग विभाग के साथ मिलकर अवैध रेत के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही किया गया।

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा जिला के विभिन्न थाना/ चौकी क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करने वाले के विरुद्ध किया गया कार्यवाही। कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन प्राप्त होने पर थाना प्रभारी दर्री द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए प्रगति नगर तीन नंबर गेट के पास अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। चौकी प्रभारी राजगामार एवं उनके कर्मचारियों के द्वारा अवैध रेत पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बुंदेली में अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी कुसमुण्डा व चौकी प्रभारी सर्वमंगला द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों एवं माईनिंग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है अवैध रुप से रेत रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर पट्टा लाईन सर्वमंगला एवं सर्वमंगलानगर के कादिर खान के बाड़ी के पास रवाना हुए जो 02 अलग अलग जगहों पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में लगभग 185 ट्रेक्टर रेत मिला जिसका कीमत लगभग 5,55,000 रुपये को समक्ष गवाहन के पंचनामा तैयार कर मौके पर ही माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन