Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: भाई दूज पर्व पर कोरबा पुलिस की एडवाइजरी

Vivek Sahu

Sun, Nov 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) आज दिनांक 03.11.2024 को भाई दूज के पवित्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए अपने भाई के घर जा उनके साथ मिलकर भाई दूज का त्यौहार मनाती हैं। इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर प्वाइंट लगाने के साथ विभिन्न रास्तों पर सड़क दुघर्टनाओं, महिला संबंधी अपराधों यथा छेड़खानी/झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ही शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहली बार महिला एवं पुलिस अधिकारियों की *12 पिंक पेट्रोलिंग* संभावित रास्तों पर तैनात रहेगी। जिसे आज 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया जाएगा । क्या करें 1) कोरबा पुलिस यह अपील करती है कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाएं। 2) दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर वाहन चलाएं। 3) बच्चों पर हर समय निगरानी रखें। 🎆 क्या न करें 1) नशीले पदार्थ का सेवन करके वहां न चलाएं 2) दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले 3) यातायात ट्रैफिक सिग्नल को न जंप करें 4) भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय अपने सामानों का ध्यान रखें। 5) स्कूटी एवं मोटरसाइकिल के डिक्की में महत्वपूर्ण एवं कीमती सामान को न रखें कोरबा पुलिस अपील करती है कि घटना-दुर्घटना की स्थिति में 112 या 9479193399 नंबर पर कॉलकर सहयोग ले सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन