Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कांग्रेस तोड़-फोड़ की राजनीति नहीं करती : ज्योत्सना महंत।

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के गणेशपुर, कंहारबहरा, जिल्दापारा, पड़ीता आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया।   जनसंपर्क के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से ही डॉ. महंत परिवार को स्नेह व आशीर्वाद देते आई है। जनता के भरोसे पर महंत परिवार सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि आप सबने पिछले चुनाव में मुझे सेवा करने का अवसर दिया और एक बार फिर आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको जोडक़र रखने में विश्वास करती है और तोड़-फोड़ की राजनीति नहीं करती और न ही किसी तरह का दबाव डाला जाता है।   निर्भिक और निष्पक्ष रूप से मतदान करते हुए कांग्रेस की सरकार कोरबा लोकसभा और केन्द्र में बनाने का आह्वान करते हुए श्रीमती महंत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में देश की जनता के लिए 5 गारंटी ली है।   हमें काम करने का एक अवसर मिलना चाहिए ताकि इन सभी गारंटियों को पूरा कर सकें। युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोडक़र उनका विकास, महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने, किसानों को कर्ज मुक्त करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के करों से भी मुक्त करने की गारंटी हमने ली है।   मजदूरों को किसी भी उद्योग, धंधे से यूं ही काम से न निकाला जा सके, इसके लिए भी हम गारंटी लेते हैं। आज जिन श्रमिकों को रोजगार गारंटी योजना में 200-250 रुपए की मजदूरी मिलती है, उन सभी को 400 रुपए की मजदूरी का हमारा वादा है। जिन पेंशनधारियों को 350 रुपए, 500 रुपए या अन्य राशि मिलती है, उन सभी सामाजिक सुरक्षा, विधवा, नि:शक्त, सुखद सहारा व तमाम पेंशन योजनाओं में सीधे 1 हजार रुपए देने का हमने वादा किया है। इन सभी वादों को पूरा करने के लिए आप सबके साथ व सहयोग की जरूरत है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन