Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: थाना हरदीबाजार द्वारा चेकिंग के दौरान 86 नगर साड़ी कीमती 25800 रुपए का जप्त।

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा थाना भिलाई बाजार चौक, थाना हरदीबाजार में वाहन चेकिंग किया जा रहा था कि दौरान एक गाड़ी वाहन क्रमांक सीजी-04 एमएच 1214 चालक के द्वारा भिलाई बाजार बस्ती की ओर से आ रहा था जिसे रोक कर पूछताछ किया गया, जो वाहन चालक अपने नाम सरोज गुप्ता पिता प्रभूसाय गुप्ता, उम्र 44 साल, साकिन पंप हॉउस मैगजिन भाठा, चौकी सीएसईबी थाना कोतवाली का रहने वाला बताया। चेकिंग के दौरान वाहन में रखे अलग-अलग कार्टून में रखा कुल 86 नग साड़ी कीमती- 25800 रूपये को रखने के संबंध में वैध दस्तावेज चाहा गया, जो मौके पर पेश नहीं किया गया। जिसे धारा सदर में जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन