Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: महंगा पड़ा कारोबारी को शराब पीकर वाहन चलाना, मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Oct 20, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान):  जिले के कारोबारी को नशे में धुत होकर वाहन चलाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वाहन जांच में लगी पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पुलिस के सामने एक नहीं चली। मामले में पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने निर्देश जारी किया है। उनके निर्देश पर तमाम थाना चौकी प्रभारी वाहन जांच के अलावा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है । इसी कड़ी में मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान झारखंड पासिंग कार में सवार होकर एक व्यक्ति मानिकपुर पुलिस चौकी के सामने पहुंचा। उसे पुलिस ने रोक लिया। जब अल्कोहल मीटर से जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। कार चला रहा व्यक्ति नशे में चूर था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम एमपी नगर निवासी नरेंद्र बताया। बताया जा रहा है कि वह दवा का व्यवसाय करता है। उसने कार्रवाई से बचने हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसकी पुलिस के सामने एक नहीं चली । मामले में पुलिस में मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार कर लिया है , जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बहरहाल व्यवसायी के खिलाफ कारवाई से लोगो में हड़कंप मच गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन