Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: बिना अनुमति बज रहा डीजे सिस्टम जप्त, डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही

Vivek Sahu

Sat, Mar 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम द्वारा ग्राम जुराली के पास रात्रि बिना अनुमति डीजे सिस्टम बजा रहे डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है। ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा, की पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी को छात्र एवं छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही किया गया है। छात्र-छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए और निर्धारित समय से ज्यादा समय तक डीजे का संचालन करना ध्वनि विस्तार यंत्र के द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजाने के संबंध में पुलिस को विभिन्न जगहों से डीजे के संबंध में लगातार आम जनों से पुलिस को शिकायत प्राप्त हो रहा था। इस क्रम में थाना प्रभारियों द्वारा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दीनदयाल मार्केट के पास सार्वजनिक स्थल में ध्वनि विस्तार यंत्र का धारक लक्ष्मण सहिस पिता रमेश सहित उम्र 28 साल साकिन सीतामणी कोरबा द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था अनावेदक का यह कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे साउंड को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। थाना कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जुराली के पास सार्वजनिक स्थल में कार्यक्रम में ध्वनि विस्तार यंत्र का भुवनेश्वर पटेल द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था उपरोक्त अनावेदक को साउड सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति पेश करने हेतु लिखित में नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति पेश नहीं किया। अनावेदक का यह कृत्य धारा कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे सिस्टम को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।   दीपका पुलिस के द्वारा विद्यार्थीयों के परीक्षा होने एवं अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डी जे संचाक संदीप यादव साकिन बेलटिकरी बसाहट दीपका के द्वारा अपने घर के सामने DJ प्रचार प्रसार हेतु हमेशा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीडा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया जाता है। कुसमुंडा पुलिस के द्वारा अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डी जे संचाक सुनील कुमार निवासी मनगांव कुसमुंडा के द्वारा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीडा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन