Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: शालेय शिक्षक संघ कोरबा के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन।

Vivek Sahu

Sun, Dec 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिला प्रभारी श्री चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय पदाधिकारी श्री रामचरण साहू, भवदीप दुबे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने शालेय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।   जिला कार्यकारिणी में कुल 46 शिक्षक शिक्षिकाओं को जिले में पद प्रदान किया गया है जिसमें जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती श्रीमती ईश्वरी तिवारी के नेतृत्व में 21 महिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।   जिला कोरबा के विकासखंड अध्यक्ष पोड़ीउपरोड़ा श्री विनोद कुमार चंद्रा, विकासखंड अध्यक्ष कोरबा श्री भानु प्रसाद साहू, विकासखंड अध्यक्ष कटघोरा शमीम खान, विकासखंड अध्यक्ष करतला श्री वेगेंद्र साहू को प्रस्ताव किए जाने पर सर्व सम्मति विकासखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।   जिले के प्रांतीय पदाधिकारी श्री भवदीप दुबे ने बताया शालेय शिक्षक संघ लगातार शिक्षक हित में कार्य करता आया है और आगे भी समस्त नवीन पदाधिकारी भी शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे , वहीं जिले प्रदेश पदाधिकारी श्री रामचरण साहू ने सभी नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा की है कि वे जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में सदैव शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे।   जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए बताया कि उनकी टीम शिक्षकों की समस्त समस्या एवं उनके हितों को लेकर पूर्व की भांति ही कार्य करती रहेगी।   प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र दुबे जी जो सदैव शिक्षकों की समस्या को लेकर कार्य करते आए है उन्होंने भी जिला कोरबा कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी है।   आज की बैठक में जिले के सभी विकासखंडों से शिक्षक शामिल हुए जिनमें श्री भवदीप दुबे, रामचरण साहू, रामचरण पटेल, राकेश एक्का,श्रीमती ईश्वरी तिवारी, श्रीमती हेमलता राठौर, विनोद कुमार चंद्रा, सुरेंद्र कुमार पटेल, वेगेंद्र साहू, रवींद्र ओग्रे, वीरू कुमार, गणेश राम प्रजापति, पंचराम देवांगन, घनश्याम प्रसाद रस्तोगी, शमीम खान, अखिलेश जैन, सुरेंद्र कुमार पटेल, एवं अन्य शिक्षक शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन