Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र निलंबित

Vivek Sahu

Wed, Mar 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा की पार्षद रितु चौरसिया ने आपत्ति लगाया था जिस पर संज्ञान लेते हुए अनुभागीय अधिकारी कोरबा के द्वारा अंतिम जांच होने तक जाति प्रमाण पत्र पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद जाति प्रमाण पत्र का अपने लाभ के लिए उपयोग नहीं कर सकेंगे। महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा,चुनाव के वक्त प्रस्तुत किया गया जाति प्रमाण पत्र शुन्य घोषित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है,कि तहसीलदार कोरबा द्वारा पांच दिसंबर 2019 को अनुमोदित अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को प्रथम दृष्ट्या संदेहास्पद एवं कपट पूर्वक प्राप्त करने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम जांच होने तक निलंबित करने तथा अनावेदक राजकिशोर प्रसाद द्वारा किसी भी प्रकार के हित लाभ के लिए उपयोग नहीं किए जाने संबंधी आदेश जारी करने के निर्देश सक्षम अधिकारी को दिया गया है।   उक्त आदेश के तहत राजकिशोर प्रसाद द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को किसी भी प्रकार के हितलाभ के लिए उपयोग करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।   जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम कोरबा में महापौर चुनाव के समय से ही वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति का मुद्दा बना हुआ था जिस पर भाजपा पार्षद रितु चौरसिया के द्वारा लगातार आपत्ति लगाई जा रही थी । महापौर किशोर प्रसाद की जाति प्रमाण पत्र शून्य घोषित होने पर रितु चौरसिया ने महापौर के निर्वाचन को भी शून्य घोषित करने की मांग की है, अब देखना होगा कि महापौर की जाति प्रमाण पत्र पर रोक लगाई गई है तो महापौर राजकिशोर प्रसाद अपने पद पर बने रहते हैं या कोरबा नगर निगम भी कांग्रेस के हाथ से छिन जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन