Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर

Vivek Sahu

Wed, Jan 10, 2024
कोरबा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम जावली व डोंगरी में, जनपद पंचायत करतला के गाड़ापाली, पठियापाली, तरदा, कथरीमाल, गुमिया व कनकी में तथा कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पण्डरीपानी व बेन्दरकोना में एवं पोड़ी उपरोड़ा जनपद के ग्राम सरमा/सुखरीताल व तनेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गुमिया में आयोजित शिविर में आज मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम योजना से लाभांवित हुई श्रीमती छाया यादव ने बताया कि योजना से जुड़कर उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है। वह आत्मनिर्भर बनी है एवं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त किए गुमिया निवासी श्री ओम प्रकाश साहू ने बताया कि योजना से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि कच्ची दीवारों की सीलन एवं टपकते छत से पुराने मकान में जीवन यापन करना बहुत कठिन था, लेकिन अब योजना से लाभ लेकर पक्के मकान में सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिले श्री अमृतलाल ने बताया कि कार्ड के माध्यम से खेती किसानी के लिए समय-समय पर खाद बीज खरीदी करने में बहुत सुविधा मिलती हैै। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियोें ने भी योजना से मिले लाभ का अनुभव व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अपने अनुभव साझा किए एवं सभी को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन