Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: अवैध नशा के ख़िलाफ़ अभियान जिले के दवा विक्रेता एवं मेडिकल स्टोर्स संचालकों का कोरबा पुलिस ने ली मीटिंग

Vivek Sahu

Wed, Jan 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के दवाई दुकान के संचालक एवं फ़ार्मासिस्ट का मीटिंग लिया गया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संचालकों से अपील की गई कि ऐसी दवाई जो नशा के लिए उपयोग में लाई जाती है उन दवाओं को बग़ैर डाक्टर पर्ची के लोंगो को न बेची जाये।   साथ ही ऐसे लोग जो इन दवाओं को ज़्यादा ख़रीदते हो उनके बारे में पुलिस को सूचना देवें, ताकि उन लोगों के बारे पता किया जा सके कि कहीं इन दवा का ग़लत उपयोग तो नहीं हो रहा है । नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाईयां जैसे nitrazepam, alprazolam, clonazepam, spasmo proxyvon, nitravet, etizolam, corex यवम अन्य इंजेक्शन , सिरप टेबलेट को खाने से नींद या नशा जैसा लगता है, उन दवाइयों का गलत उपयोग ना हो उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फार्मार्सिस्ट और दवाई दुकान संचालकों द्वारा इसमें बताया गया कि सभी प्रकार के दवाई बिक्री का रिकॉर्ड उनके पास होता है। साथ ही पुलिस की इस अवैध नशा के खिलाफ मुहिम में पूरा सहयोग करने के लिए सहमति जताई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन