Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली दर्री मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा।

Vivek Sahu

Mon, Apr 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) दर्री मंडल के वार्ड क्रमांक 51 लाटा बस्ती में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।   मंत्री श्री देवांगन ने कहा की चुनाव की बारी आई है तो कांग्रेस फिर से झूठ का पुलिंदा लेकर आ गई है।।   अब कांग्रेस कह रही है की हर महिला को सालाना 1 लाख देगी, जब इनकी सरकार थी तब तो कांग्रेस ने दिया नही अब क्या कोयले और चावल मे भ्रष्टाचार का पैसा से कांग्रेस राशि देगी।   कांग्रेस का एक ही काम है, झूठ बोलो और लूट खसोट करो। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद डा आर सी पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती शराफ़, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद बुधवार यादव, राधे यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कमल खिलेगा तो कोरबा का स्वर्णिम काल तय प्रगतिनगर गेट तीन में आयोजित नुक्कड़ सभा में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।   इस अवसर पर उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे, मोदी जी को वोट दे, ताकि कोरबा का स्वर्णिम काल आ सके।   ये पहली बार होने जा रहा है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आप सभी ने विधानसभा चुनाव में वोट देकर कोरबा का विधायक और संगठन ने मंत्री का दायित्व दिया है, अब अगर कोरबा में भाजपा की सांसद जीतकर आती है तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों से कोरबा के विकास के लिए राशि स्वीकृत होगी। लापता सांसद को दें करारा जवाब मंत्री श्री देवांगन ने चोरभट्टी में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा की पिछले बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर जनता पांच साल तक परेशान रही। सांसद ने पांच साल तक अपना चेहरा तक नहीं दिखाया, इस चुनाव में फिर से लापता सांसद कांग्रेस की प्रत्याशी मैदान में हैं, आपने बीते पांच साल से जितनी भी समस्या झेली है उसका हिसाब 7 मई को वोट देकर करिए। ताकि 4 जून को जब वोटो की गिनती होगी तब भाजपा को झारमझार वोट मिले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन