Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: Big Breaking BJP प्रत्‍याशियों की घोषणा: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची.

Vivek Sahu

Sat, Mar 2, 2024
न्यूज उड़ान :लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्यालय में यह सूची जारी की गई। प्रत्‍याशियों की घोषणा: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची... लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्‍ली में दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग स्थिति पार्टी के राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की गई। विनोद तावड़े ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बीते 10 वर्षों में जनहीत के कई निर्णय लिए गए हैं। बीजेपी इस बार 370 और एनडीए 400 पार के संकल्‍प के साथ हम देशवासियों के सामने जाएगी। प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा विचार करते हुए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम केंद्र की ओर आए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश की चुनाव समिति ने और चर्चा की और अंतिम 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उसमें 16 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीटों के लिए नाम फाइनल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश से 51 सीट, बंगाल से 26, मध्‍य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्‍थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड 11, छत्‍तीसगढ़ 11, दिल्‍ली 5, जम्‍मू- कश्‍मीर 2, उत्‍तराखंड 3, गोवा 1, अंडमान 1, दमन 1 सहित कुल 195 सीटों की घोषणा की जाएगी। छत्‍तीसगढ़ सरगुजा- चिंतामणी महराज रायगढ़-राधेश्‍याम राठिया जांजगीर-चांप- कमलेश जांगड़े कोरबा- सरोज पांडेय बिलासपुर- तोखन साहू राजनांदगांव- संतोष पांडेय दुर्ग- विजय बघेल रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल महासमुंंद- रुप कुमारी चौधरी बस्‍तर- महेश कश्‍यप कांकेर- भोजराज नाग    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन