Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: बाँकी पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्यवाही लगातार जारी। कबाड़ दुकान को कराया गया सीलबंद।

Vivek Sahu

Mon, Nov 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादेय दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब कार्यों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पालन में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसईसीएल हॉस्पीटल रोड बांकीमोंगरा में संचालित अवैध कबाड़ दुकान संचालिका किरण साहू की कबाड़ दूकान में रेड कार्यवाही किया जो उपरोक्तानुसार सम्पत्ति पाई गई। दुकान संचालिका के द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाये जाने पर जप्त किया गया है उक्त आरोपिया कबाड़ दूकान संचालिका एवं उनके पुत्र विकास साहू, आकश साहू के विरूद्ध चुराई हुई सम्पत्ति खरीदने बिक्री करने की पूर्व अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिस पर चालानी कार्यवाही हुई है उसके बाद भी दूकान संचालिका के द्वारा इस कार्य में लिप्त होकर चुराई हुई अपराध से संबंधित सम्पत्ति की खरीद फ़रोत में लगी हुई है जो अपने घर के बगल में ही कबाड़ दूकान संचालित कर सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों को खरीदी बिक्री करने पूर्ण रूप से अपने परिवार के साथ मिलकर संचालित कर रही है इन दशाओं में अवैध कबाड़ दूकान संचालिका की अवैध कार्यों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा अवैध कबाड़ दूकान को सीलबंद किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि नंदलाल टण्डन, म.प्र. आर. 326 विक्टोरिया रकसेल, म. आर. 898 निर्मला तंवर, आर. 328 देवेन्द्र राजपूत, आर. 673 देवेन्द्र पैकरा, आर. 639 सतीश साहू, आर. 535 भोलाशरण यादव, आर. 671 निरंजन कंवर, आर. 700 रोहित राठौर की भूमिका सराहनीय रही। नाम आरोपी- श्रीमती किरण साहू पति स्व. रंजीत साहू उम्र 40 साल साकिन एसईसीएल अस्पताल के पास बांकीमोंगरा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. जप्त सामान- 1. स्कुटर क. सीजी 12 – 0109 2. लेडिस सायकल पायल कंपनी का 3. लोहे का सरिया 8 एमएम, 10 एमएम जुमला वजनी लगभग 35 क्विंटल 4. लोहे, एल्युमिनियम का दरवाजा सेट 5. सायकल फेम 6. लाल रंग प्लेजर स्कुटी बिना नंबर बिना इंजन 7. लोहे का प्लेट 06 नग 8. लोहा टीना कबाड़ सामान लगभग 15 क्विंटल जुमला कीमती 85500 लगभग 9. अपराध में प्रयुक्त 02 नग लोहा कटर, 03 नग इलेक्ट्रानिक तराजू बड़ा, 02 नग ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन