Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

Vivek Sahu

Tue, Oct 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) 14 अक्टूबर 2024/ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया। स्पर्श क्लीनिक मनोरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय द्वारा नर्सिग एवं जीएमसी के छात्र छात्राओं द्वारा ’’वक्त है कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोपरि करना“ की थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह थीम लोगों, संगठनों और समुदायों के लाभ के लिए कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य और भलाई के महत्व पर प्रकाश डालती है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय सभागार में छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता सप्ताह अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, नुक्कड नाटक एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में कार्यरत सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही समस्त विकासखंडो में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएचओ ने तनाव से मुक्ति हेतु स्पर्श क्लीनिक मनोरोग विभाग जिला चिकित्सालय कोरबा एवं टेलीमानस हेल्पलाईन नं.-14416, 1800-8914416 (टोल फ्री) में संपर्क करने हेतु आग्रह किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन