Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: थाना करताला के द्वारा ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में चलाया गया जागरूकता अभियान

Vivek Sahu

Wed, Oct 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (भापुसे) के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।   इसी क्रम में करताला पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है। साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।   थाना प्रभारी के द्वारा रैली निकाल कर भी लोगों को जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन