Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: नव वर्ष लगते ही पिकनिक स्थलो के खुबसूरत पहाड़ों और नदियों के आस पास बिखरेगी गंदगी। जितेंद्र सारथी ने सभी आम जनों से पिकनिक स्थलो को स्वच्छ रखने की अपील।

Vivek Sahu

Sun, Dec 31, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के सभी लोग नए साल की तैयारी में अभी से जुटे हुए हैं नए साल का स्वागत सभी अपने अपने तरीके से करते हैं और मनाते हैं 2023 को अलविदा करने का समय आ गया है और 2024 का स्वागत के लिए 48 घण्टे से भी कम समय बचा हैं पर इस बात से भी नज़र अंदाज़ या अनदेखा नहीं किया जा सकता। साल भर की कूड़ा कचड़ा गंदगी महज दो महिने में ही पिकनिक स्थलो में हो जाता हैं जी हां यह सच्चाई हैं जैसे ही नया साल लगता हैं तो साल के शुरुआत जनवरी और फरवरी महीने में हजारों की संख्या में जिले के खुबसुरत और अद्भूत पिकनिक स्थल जैसे सतरेंगा, देवपहरी, नकिया, गहनिया, झोराघाट, अरेतरा, बुका , रानी झरना , कॉफी प्वाइंट आदि स्थानों में पहुंच कर नए साल का जश्न मनाते हैं और स्वागत करते हैं पर वही शहर के कचड़ों को वहा फ़ैला कर खूबसूरत जगह को बर्बाद भी कर देते हैं। कोरबा जिले के सभी पिकनिक स्थल बहुत सुन्दर और प्रसिद्ध हैं जिसके कारण यहां छत्तीसगढ़ के अन्य जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सुरजपुर, दुर्ग भिलाई जांजगीर चांपा जैसे अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां आनंद लेने पहुंचते हैं और वहीं लोग जब यहां के फैले गंदगी को देखते हैं तो कहीं न कहीं कोरबा जिले छवि ख़राब होती हैं जिसके लिए हम सब को सोचने की आवश्कता हैं साथ ही ऐसे खुबसुरत जगहों को संवारने की जरुरत हैं। पर्यावरण और वन्य जीवों जन्तु के लिए भी श्राप है। जंगल और पहाड़ों के आस पास पिकनिक स्थल होने से वहा के पर्यावरण को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ता है साथ ही पिकनीक के फैले पन्नी, थैला, कांच के बोतल,बचा हुआ भोजन फैलने के कारण रात होते ही जंगली जानवर पहुंच जाते हैं जिसके कारण वो कई बार पन्नी को निगल लेते हैं साथ ही शराब के टूटे बोतल फैले होने के करण उनके पैरों में कांच चुभ जानें से गहरे घाव हो जाते हैं जिसके कारण वो लंबे समय तक दर्द से तड़पते रहते हैं कभी कभी तो घाव गहरे होने के कारण मौत तक हो जाती हैं। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने सभी आम जनों से अपील करते हुए कहा की पिकनिक स्थल पहुंच कर अपने परिवार के साथ जरूर जश्न मनाएं पर साथ ही जिस जगह भी जाए पिकनिक खत्म होने के बाद वहा बचे पन्नी, प्लास्टिक बोतल, पेपर प्लेट आदि ऐसे चीजों को वाहा न छोड़े जो सड़ते या गलते नहीं हैं जैसे पहले सुंदर था वहा फिर सफ़ाई कर के ही आए। कोरबा जिले के तमाम पिकनीक स्थालो को स्वच्छ रखने की ज़िम्मेदारी हम सब की हैं और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन