Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: थाना कुसमुण्डा द्वारा अवैध नशाली दवाई पर की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Mon, Oct 23, 2023
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 22.10.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आदर्शनगर कुसमुण्डा के निवासी हिमांशु पाल से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 के सीट के नीचे रखे नशीली मनोउत्तेजक टेबलेट जो प्रतिबंधित है को रखकर आदर्शनगर स्टेडियम में घुम घुमकर बिक्री कर रहा था कि सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी से 50 स्ट्रीप में कुल 500 नग नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 किमती 6500 रुपये व नशीली टेबलेट बिक्री रकम 500 रुपये तथा मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 को जप्त कर धारा 22 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी हिमांशु पाल पिता छिंदरपाल उम्र 27 वर्ष सा. क्वाटर नंबर एम / 750 आदर्शनगर थाना कुसमुण्डा के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. रफिक खान, प्रधान आरक्षक 144 रंजन देवांगन, प्रधान आरक्षक 419 योगेन्द्र आदिले. आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 486 धीरज पटेल एंव आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन