Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: थाना कुसमुण्डा द्वारा  डीजे साउंड सिस्टम की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Jan 28, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध डी.जे. साउण्ड सिस्टम के संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 27.01.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान गेवरा बस्ती भस्माखार मनगांव तरफ रवाना हुआ था कि भरगखार मनगांव में राम खिलावन पटेल नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर 06 नग साउंड बॉक्स, मय डीजे साउंड सिस्टम (एम्पलीफायर) तथा एक पेन ड्राइव से तेज ध्वनि में बजाते मिला जिसे बिना अनुमति के निर्धारित ध्वनि सीमा से ध्वनियंत्रो से ध्वनि प्रदुषण करने पर मौके पर अनावेदक राम खिलावन पटेल पिता रामकृष्ण पटेल उम्र 35 साल निवासी भस्माखार मनगांव थाना कुसमुण्डा के कब्जे से कोलाहॉल अधिनियम की धारा 5,15 के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चंद्र नागर, स.उ.नि. रफिक खान, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन