Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: बच्चों के आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन हेतु शिविर का किया गया आयोजन

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय और के मार्गदर्शन में विगत दिवस विकासखण्ड स्रोत केन्द्र कटघोरा में समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आवश्यकता निर्धारण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें कुल 135 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन अंतर्गत अस्थि बाधित के 43, दृष्टि बाधित के 32, मानसिक मंदता के 27, मूकबधिर के 28, थैलेसिमिया के 01, बहुविकलांग के 01, सिंकलिंग के 01. बौनापन के 01 आवेदन प्राप्त हुये। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत 08 नग व्हीलचेयर, 12 नग एमआर किट , 06 नग श्रवण यंत्र, 01 नग पावर ग्लास एवं 01 नग ट्राईसायकल वितरित किया गया। इसी प्रकार यूनिक आई. डी. हेतु कुल 33 आवेदन प्राप्त हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन