Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार NDA 2024 के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा का किया गया आयोजन

सक्ती।  आज ज़िला प्रशासन सक्ति के अभिनव पहल के अन्तर्गत NDA 2024 के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरे ज़िले में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया । इसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय डभरा विकासखंड डभरा ज़िला सक्ती में विकासखंड डभरा के विभिन्न विद्यालयों से आये क्लास 12 वी गणित विषय के विद्यार्थी उपस्थित हुए। चयनित विद्यार्थी को ज़िला प्रशासन द्वारा निःशुल्क NDA परीक्षा 2024 हेतु कोचिंग दी जावेगी । प्राचार्य महोदय श्री हेमचरण पटेल ने बच्चों को चयन हेतु शुभकामनाये दिये। परीक्षा में सम्मिलित शिक्षकगण श्री बेनूधर नायक, भूपेन्द्र पटेल, लक्ष्मीकान्त साहू, विमल शर्मा, ऋषिकेश यादव, देवनाथ डनसेना मेघनाथ कश्यप सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन