Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: मगरपारा चौक के सामने चाकू लेकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

बिलासपुर। विवरण इस प्रकार है कि, आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तों के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर थाना सिविल लाइन के समस्त स्टाफ को थाना क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हिदायत दिया गया है। आज दिनांक को टाउन भ्रमण के दौरान मगरपारा चौक के पास आदतन बदमाश शिव कुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शंभू डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी शेर गली जरहभाठा जिला बिलासपुर के द्वारा एक बटनदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना थाना सिविल लाईन को मिलने पर तत्काल उपनिरीक्षक बघेल प्रधान आरक्षक हरप्रसाद डहरिया के हमराह आरक्षक मनोज साहू को आवश्यक हिदायत के साथ मौके पर भेजकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। जिसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
  1. *प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाईन उपनिरीक्षक बघेल, प्रधान आरक्षक हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक मनोज साहू, का विशेष योगदान रहा।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन