Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 2 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।

बिलासपुर ( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।   जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 06.08.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि डीएलएस कॉलेज के पास मुरूम खदान में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।   इसी प्रकार एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू रखकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।   उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरी तोपसिह नवरंग के निर्देशन में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया।   मौके पर रेड कार्यवाही कर डीएलएस कालेज के पास आरोपी ननका साहू एवं एफसीआई गोदाम के पास आरोपी मोहन यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से पृथक-पृथक धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन